फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली क्रिकेट हब ने जीता अंडर-17 क्रिकेट खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
-लक्ष्य नारंग और अभिषेक चहल की शानदार पारियों ने दिलाई टीम को जीत, लक्ष्य बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फाइनल में टाइगर ब्रदर्स अकादमी को दो विकेट से हराया, लक्ष्य नारंग बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
नई दिल्ली। उत्तम नगर स्थित रघुबीर सिंह मॉडर्न स्कूल में खेले गए पहले यूएसटी ओपी छाबड़ा और वीएम कोहली मेमोरियल अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब दिल्ली क्रिकेट हब ने जीत लिया। फाइनल में टीम ने टाइगर ब्रदर्स क्रिकेट अकादमी को दो विकेट से हराया। दिल्ली क्रिकेट हब ने 273 रन का लक्ष्य 39 ओवर में आठ विकेट खोकर हासिल किया।
टॉस जीतकर दिल्ली क्रिकेट हब ने पहले गेंदबाजी चुनी। टाइगर ब्रदर्स ने 40 ओवर में नौ विकेट पर 272 रन बनाए। विवान रंगरा ने 58 और हर्षित शौकीन ने 48 रन बनाए। राज कमल ने नाबाद 41 रन जोड़े। दिल्ली क्रिकेट हब के शुभम शौकीन ने चार विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए लक्ष्य नारंग और अभिषेक चहल ने दूसरे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी की। नारंग ने 82 और चहल ने 70 रन बनाए। देव अहलावत ने 47 रन का योगदान दिया। टीम ने 39 ओवर में आठ विकेट पर 276 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

लक्ष्य नारंग को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। विवान रंगरा को फाइटर ऑफ द मैच, हर्षित शौकीन को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और पवन बघेल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला। पहली बार टूर्नामेंट आयोजित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें