-जनकपुरी में गृह विभाग मंत्री ने सीवर, पानी और गैस पाइपलाइन का किया शिलान्यास, तीन महीने में पूरा होगा काम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
जनकपुरी में ट्रेंचलेस तकनीक से बिना सड़क तोड़े नई पाइपलाइनें डलेंगी। यहां गृह विभाग मंत्री आशीष सूद ने रेखा सरकार आपके द्वार अभियान के तहत कई इलाकों में सीवर, पानी और गैस पाइपलाइने बिछाने के काम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा, जनकपुरी को विकास का मॉडल बनाएंगे, हर नागरिक को साफ पानी और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
आशीष सूद ने ए-5 व्हाइट फ्लैट, वाल्मीकि मार्ग, पोशंगीपुर गांव, उत्तम नगर के सीडी और टी ब्लॉक, दयालपुर के जेड ब्लॉक और शिव नगर, हरि नगर, वीरेंद्र नगर की गलियों में नई पाइपलाइनें बिछाने का काम शुरू कराया। उन्होंने बताया कि जनकपुरी में सीवर और पानी की पुरानी पाइपलाइनें टूटी हैं, जिससे गंदा पानी पीने की लाइनों में मिल रहा है। कुछ क्षेत्रों में ये सुविधाएं थी ही नहीं। इन समस्याओं को जड़ से खत्म किया जाएगा। तीन महीने में सभी परियोजनाएं पूरी होंगी। इसके लिए आधुनिक ट्रेंचलेस तकनीक का इस्तेमाल होगा, जो बिना सड़क तोड़े पाइपलाइन डालेगी, समय और संसाधनों की बचत करेगी।