फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : बाहरी रिंग रोड पर पेड़ गिरा, सात गाड़ियां क्षतिग्रस्त, कई घंटे लगा रहा जाम

Fri, 15 Jul 2022 04:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

रिवार के साथ एयरपोर्ट से लौट रहे तनवीर की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। 
विज्ञापन
और इसके बाद हो गया जाम... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेहरू प्लेस के पास बृहस्पतिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बूंदाबांदी के साथ चली तेज हवाओं के चलते आउटर रिंग रोड पर पंपोश एंक्लेव के सामने एक पेड़ उखड़कर गिर गया। उसकी चपेट में आने से छह कारें व एक मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे किसी के हताहत होने के समाचार नहीं हैं। 

विज्ञापन


पेड़ काफी बड़ा होने की वजह से पूरा रोड ब्लाक हो गया और ट्रैफिक संचालन में बाधा आई। नेहरू प्लेस से मुनिरका की ओर कैरिज्वे पूरी तरह बंद हो गया। देर रात तक जाम नहीं खुल सका। मुनिरका से नेहरू प्लेस की ओर से आने के लिए एक लेन बची। 

इस वजह से ट्रैफिक पुलिस को ट्रैफिक परिवर्तित करना पड़ा। इससे ग्रेटर कैलाश, गोविंदपुरी व सीआर पार्क आदि कॉलोनियों में भी जाम लग गया। पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त कारों से लोगों को बहुत ही मुश्किल से बाहर निकाला गया। नेहरू प्लेस से चिराग दिल्ली की ओर से जा रहा मोटरसाइकिल सवार समीर चौधरी बाल-बाल बच गया। 
विज्ञापन


पेड़ का कुछ हिस्सा मोटरसाइकिल पर गिरा था। परिवार के साथ एयरपोर्ट से लौट रहे तनवीर की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें