फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल, पेट्रोल की बढ़ी कीमतों पर ट्रांसपोर्टरों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के मुंडका में ट्रांसपोर्टरों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर और काले झंडे लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभी डीजल और पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों से नाराज थे। ऑल इंडिया भाईचारा ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में भारी संख्या में लोग शामिल थे। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात था।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों ने टीकरी कलां स्थित आजाद हिंद ग्राम से काले झंडे लेकर रैली निकाली। नांगलोई एसडीएम ऑफिस जाकर उपजिलाधिकारी के समक्ष मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र लाकड़ा ने कहा कि यदि सरकार डीजल, पेट्रोल के दामों में कमी नहीं करती है तो जल्द ही संगठन की तरफ से चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गाड़ी मालिक पहले से ही महंगाई की मार झेलते हुए अपने वाहनों की किस्त व दूसरे जरूरी खर्चे वहन कर रहे हैं। गाड़ी मालिकों को ड्राइवर का खर्च निकालना भी मुश्किल है। कोरोना की मार झेल रहे ट्रांस्पोर्टरों पर डीजल की बढ़ी कीमतें मुसीबत बन गई हैं।
उधर, ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और सड़क परिवहन मंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा गया। संगठन के प्रवक्ता राजेंद्र कपूर ने कहा कि देश के तमाम जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार जल्द हालात को नियंत्रित नहीं करती है तो ट्रांसपोर्ट कारोबार आगे जारी रखना मुश्किल हो जाएगा। अगर, सरकार ने ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की मांगों पर सुनवाई नहीं की, तो अगस्त के पहले सप्ताह में देशभर के ट्रांसपोर्टर हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें