फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग की योजना- पर्यटकों को मिलेगी ‘किराये पर बाइक’ की सुविधा

Sun, 17 Jan 2021 06:03 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी में पर्यटक जल्द ही 'किराये की बाइक' से दिल्ली दर्शन कर सकेंगे। दरअसल, दिल्ली सरकार का परिवहन विभाग शहर में किराये पर बाइक देने की सेवाएं शुरू करने के लिए लाइसेंस जारी करने की योजना को सुदृढ़ करने में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आगे की चर्चा के लिए अगले हफ्ते परिवहन मंत्री के समक्ष मसौदा योजना की प्रस्तुति दिए जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यह प्रस्तुति इस महीने की शुरूआत के लिए ही निर्धारित की गई थी, लेकिन यह टाल दी गई थी। 

किराये पर बाइक सेवा के लिए मसौदा प्रस्ताव को राज्य परिवहन प्राधिकरण की मंजूरी की जरूरत होगी। अधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित योजना में उन आवेदकों को लाइसेंस प्रदान किया जा सकता है जिनके पास आवश्यक परमिट और बीमा कवर के साथ कम से कम पांच बाइक हों और वाहनों की मरम्मत व रखरखाव के लिए मजबूत वित्तीय स्थिति हो। 
विज्ञापन


इसके साथ ही, प्रतिष्ठान का कुशल प्रबंधन भी हो। अधिकारियों ने बताया कि ये लाइसेंस पांच साल के लिए दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बाइक का समुचित रखरखाव नहीं करने और ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार करने की स्थिति में लाइसेंसिंग प्राधिकरण के पास संचालक का लाइसेंस निलंबित करने की शक्ति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें