फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ट्रैफिक पुलिस की डग्गामार वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन दिन में 127 बसों का चालान कर 25 को किया जब्त

Tue, 28 Dec 2021 12:29 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त आयुक्त विवेक किशोर ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि धौला कुआं इलाके में बड़ी संख्या में डग्गामार बसें चलवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड नियमों को ताक में रखकर चल रही डग्गामार बसों के खिलाफ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की शुरुआत की है। बीते तीन दिनों के भीतर करीब 127 बसों का चालान कर 25 बसों को जब्त कर लिया है। सभी बसें परमिट नियमों का उल्लंघन कर रही थीं। पुलिस ने इसकी शुरुआत 23 दिसंबर को धौला कुआं इलाके से की।

विज्ञापन


वहां पुलिस ने 11 बसों का चालान कर सात बसों को जब्त कर लिया था। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त आयुक्त विवेक किशोर ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि धौला कुआं इलाके में बड़ी संख्या में डग्गामार बसें चलवाई जा रही हैं। सूचना के बाद पुलिस उपायुक्त व अन्यों की टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। 

11 बसों को परमिट नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया। इनका चालान करने के बाद सात बसों को जब्त कर लिया गया। इसके बाद अगले तीन दिनों तक राजधानी के दूसरे हिस्सों में चल रही ऐसी डग्गामार बसों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए। पुलिस की टीम ने नई दिल्ली, पूर्वी और दक्षिण रेंज में करीब 127 बसों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि सभी बसें कांट्रेक्ट कैरिज परमिट या ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की थीं। नियमों के तहत कांट्रेक्ट कैरिज परमिट की बसें एक प्वाइंट से सवारी लेकर उनको अंतिम प्वाइंट पर छोड़ेगी। ये बसें जगह-जगह से सवारियां नहीं उठा सकती हैं। जिन बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई, वह सभी इन नियमों की धज्जियां उड़ा रही थीं। आगे भी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें