फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: धनतेरस पर सड़कों पर दिनभर जाम, लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कई जगह लोगों को कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में भी दो से तीन घंटे लग गए
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। धनतेरस पर शुक्रवार को दिल्ली की सड़कों पर दिनभर जाम लगा रहा। दिवाली की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजारों में पहुंचे। वहीं, छुट्टियां शुरू होने के कारण कई लोग अपने घर जाने के लिए बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों की ओर निकले। इससे सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई। हालात ऐसे रहे कि कई जगह लोगों को कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में भी दो से तीन घंटे लग गए।
सदर बाजार, चांदनी चौक, करोल बाग, चावड़ी बाजार, लक्ष्मी नगर, लाजपत नगर और सरोजिनी नगर में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली। खरीदारी करने पहुंचे लोगों के वाहनों से बाजारों की ओर जाने वाले रास्ते भर गए। कई जगह वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे, तो कुछ जगह काफी देर तक एक ही स्थान पर खड़े रहे।
विज्ञापन

पुरानी दिल्ली के सदर बाजार में रानी झांसी रोड, कुतुब रोड और सदर थाना रोड पर जाम लगा रहा। चांदनी चौक में लालकिला से फतेहपुरी तक वाहनों की रफ्तार धीमी रही। लक्ष्मी नगर में विकास मार्ग और मदर डेयरी की ओर जाने वाले रास्तों पर भी वाहन फंसे रहे। करोल बाग में अजमल खां रोड, आर्य समाज रोड और झंडेवालान की ओर जाने वाले रास्तों पर भी जाम लगा। सरोजिनी नगर में रिंग रोड और सफदरजंग फ्लाईओवर की ओर से आने वाले वाहनों के कारण बाजार के आसपास भीड़ रही। इसके अलावा आईटीओ, मंडी हाउस, कनॉट प्लेस, आश्रम चौक, कश्मीरी गेट, जनपथ, बाराखंभा रोड, मिंटो रोड और पंचकुइयां रोड पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। बारापुला फ्लाईओवर और मूलचंद अंडरपास के पास जाम के कारण एम्स की ओर जाने वाले रास्तों पर भी लोगों को परेशानी हुई।



बाइक टैक्सी और कैब के लिए करना पड़ा इंतजार
जाम का असर कैब, ऑटो और बाइक टैक्सी सेवाओं पर भी पड़ा। मुनिरका से यूसुफ सराय जा रहे विवेक ने बताया कि वह करीब आधे घंटे से बाइक टैक्सी तलाशते रहे, लेकिन ओला, उबर और रैपिडो पर कोई राइड नहीं मिली। कैब और ऑटो मिलने में भी परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि ऑटो चालकों ने भी शुक्रवार को सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा किराया मांगा।
विज्ञापन



बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों के बाहर भी लगा जाम
दिवाली की छुट्टियां शुरू होने के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने घर जाने के लिए निकले। इसका असर दिल्ली के बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों के बाहर दिखाई दिया। आनंद विहार बस अड्डे पर शुक्रवार बसों की लंबी कतारें लगी रहीं। आनंद विहार से रोजाना सैकड़ों बसें अलग-अलग शहरों के लिए चलती हैं। वहीं, सराय काले खां बस अड्डे और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास भी जाम लगा रहा। रिंग रोड और मथुरा रोड पर लोगों को करीब आधे घंटे से एक घंटे तक परेशानी हुई। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज और अजमेरी गेट की ओर जाने वाले रास्तों पर भी वाहन धीरे-धीरे चलते रहे। ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में देरी होने की चिंता सताती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें