फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 15 को भारत मंडपम में महावीर निर्वाण कथा की प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। भगवान महावीर के अहिंसा, अनेकांत और आत्मकल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 15 नवंबर को भारत मंडपम में ‘महावीर निर्वाण कथा मेरे महावीर 3.1’ का आयोजन किया जाएगा। भगवान महावीर देशना फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय कथा का वाचन राजीव जैन सीए करेंगे। कथा में भगवान महावीर के अंतिम चातुर्मास, अंतिम देशना, पावापुरी में निर्वाण और गौतम स्वामी के कैवल्य तक के प्रसंगों को संगीत, अभिनय और विशेष दृश्य संयोजन के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। राजा हस्तिपाल की भूमिका मनोज जैन और राजा नंदीवर्धन की भूमिका सुधीर जैन निभाएंगे। आयोजन का समापन दीपोत्सव के साथ होगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान महावीर के अहिंसा, अपरिग्रह, करुणा और आत्मसंयम के सिद्धांतों को विश्व शांति एवं मानव कल्याण के संदेश के रूप में जनमानस तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें