फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में डेंगू पकड़ेगा रफ्तार: जुलाई में आए पांच साल से डेढ़ गुना ज्यादा मामले, इस जिले में सबसे ज्यादा कहर

Mon, 31 Jul 2023 05:56 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में जुलाई के महीने में ही पांच साल से डेढ़ गुना ज्यादा मामले आए हैं। वहीं साउथ दिल्ली में सबसे ज्यादा केस दर्ज हुए हैं। सैकड़ों मरीज अस्पतालों में लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में डेंगू संक्रमण का कहर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में डेंगू के मामले रिकार्ड बना रहे हैं। इस साल जुलाई माह में ही डेंगू के 121 मामले आ गए, जो पिछले पांच सालों में जुलाई माह में आए कुल मामलों से करीब डेढ़ गुना ज्यादा है। आशंका है कि आने वाले दिनों में डेंगू के केस और तेजी से बढ़ेंगे। इससे अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार दिल्ली में बारिश और बाढ़ के कारण जल भराव की जगह बढ़ी है। ऐसे में आशंका जाहिर की जा रही है कि डेंगू सहित मच्छर जनित मामले तेजी से बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन

दिल्ली में डेंगू के मामलों के आकंड़े
दिल्ली नगर निगम के मुताबिक, इस साल जुलाई माह में कुल 121 मामले सामने आए, जबकि साल 2018 से साल 2022 के जुलाई माह में कुल 90 मामले सामने आए थे। पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा मामले बीते साल 2022 के जुलाई में कुल 26 मामले सामने आए थे। जबकि एमसीडी के रिकार्ड के अनुसार, दिल्ली में इस सप्ताह ही डेंगू के 56 मामले आए हैं।

एमसीडी के अनुसार, इस सप्ताह दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले साउथ दिल्ली में छह आए हैं। दिल्ली नगर निगम के 12 जोन क्षेत्र में कुल 33 मामले सामने आए। इनमें से सिविल लाइन और नरेला जोन में एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया। वहीं एनडीएमसी, दिल्ली कैंट, रेलवे और जिनकी जानकारी नहीं है। इन सभी मामलों को मिलाकर दिल्ली में 56 मामले इस सप्ताह आए। दिल्ली में अभी तक इस साल 243 मामले सामने आ चुके हैं. जो पिछले छह साल में सबसे ज्यादा हैं। 

अभी तक दिल्ली में डेंगू से मौत नहीं
हालांकि, राहत की बात है कि इस साल अभी तक डेंगू से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। पिछले साल डेंगू से दिल्ली में नौ मरीजों ने दम तोड़ दिया था। जबकि साल 2023 में सबसे ज्यादा 23 मरीजों की मौत डेंगू से हुई थी।

बढ़ रहे हैं मलेरिया के मामले
दिल्ली में डेंगू के साथ मलेरिया के मामले भी बढ़ने लगे हैं। एमसीडी के अनुसार इस सप्ताह मलेरिया के दिल्ली में 11 मामले सामने आए हैं। इनमें से 9 मामले एमसीडी क्षेत्र में दर्ज किया गए हैं। जबकि दिल्ली कैंट में दो और एक मरीज की जानकारी उपलब्ध नहीं है। दिल्ली में साल 2019 के बाद डेंगू के मामलों में तेजी का रुख है। इस साल दिल्ली में 98 मामले दर्ज हुए थे। जबकि 2023 में जुलाई तक 72 मामले दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में पहुंच रहे सैकड़ों मरीज
दिल्ली के अस्पतालों में रोजाना सैकड़ों की संख्या में डेंगू के लक्षण के साथ मरीज पहुंच रहे हैं। हालांकि जांच रिपोर्ट में मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। डॉक्टरों की माने तो काफी मरीज वायरल फीवर सहित अन्य बीमारी से परेशान हो रहे हैं। इनमें से कई मरीज टायइफाइड, डायरिया सहित अन्य के भी रोगी हैं, लेकिन सभी मरीज डेंगू की जांच करवाते हैं जो निगेटिव आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें