फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गर्लफ्रेंड ने बनाया चोर': लॉन्ग ड्राइव पर जाना चाहती थी प्रीति, जेब थी खाली; दोनों ने चुना जुर्म का ये रास्ता

Mon, 31 Jul 2023 05:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक ऐसा कपल पकड़ा गया है, जो बाइक पर चोरी की वारदात को इसलिए अंजाम दे रहा था। क्योंकि दोनों को लॉन्ग ड्राइव पर चंडीगढ़ जाना था। लेकिन जेब में पैसे नहीं थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से पहचान कर युगल को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी गर्लफ्रेंड को लॉन्ग ड्राइव पर ले जाने के लिए एक युवक झपटमारी करने लगा। वारदात में उसकी गर्लफ्रेंड भी उसका साथ देने लगी। लेकिन लगातार दो वारदातों को अंजाम देने के बाद पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरे की मदद से द्वारका जिला पुलिस ने इनकी पहचान कर युगल को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल फोन और एक बुलेट बाइक बरामद की है।

विज्ञापन

झपटमारी के बाद पीड़ित पहुंचा थाने
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 26 जुलाई को एक शख्स ने बिंदापुर इलाके में मोबाइल झपटमारी की शिकायत की थी। उसने बताया कि बाइक सवार एक पुरुष और एक महिला बुलेट बाइक पर आए और उससे मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात के कुछ देर बाद मटियाला गांव से एक और वारदात की सूचना मिली। पीड़ित महिला ने बताया कि बुलेट सवार पुरुष और महिला ने मोबाइल फोन छीन लिया है। जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने मामले की जांच शुरू की।

सीसीटीवी की मदद से पुलिस पहुंची चोरों तक
पुलिस टीम ने दोनों घटनास्थलों के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। जिसमें पता चला कि दोनों वारदातों में शामिल बदमाश एक ही हैं। वारदात में इस्तेमाल बुलेट बाइक मोहन गार्डन इलाके से चुराई गई थी। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और बदमाशों के रूट के जरिए बदमाशों की पहचान करने में जुट गई। 29 जुलाई को पुलिस ने सेक्टर तीन जेजे कालोनी के पास बुलेट से घूम रही महिला समेत दो बदमाशों को दबोच लिया। इनकी पहचान मोहन गार्डन निवासी ओम प्रकाश और प्रीति के रूप में हुई। 
 

आरोपियों ने कबूला जुर्म
दोनों ने वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। ओम प्रकाश ने बताया कि वह टैक्सी ड्राइवर की नौकरी करता है। करीब तीन साल पहले वह प्रीति के संपर्क में आया। प्रीति का परिवार यूपी के मुरादाबाद में रहता है। नशे की लत के कारण ओम प्रकाश की नौकरी चली गई।
विज्ञापन

प्रीति के कहने पर की चोरी
प्रीति लॉन्ग ड्राइव पर चंडीगढ़ जाना चाहती थी। लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे। फिर प्रीति ने उसे मोबाइल झपटमारी कर आसानी से पैसे कमाने का सुझाव दिया। प्रीति ने उससे कहा कि अगर वह बाइक चलाएगा तो वह मोबाइल फोन छीन सकती है। योजना के मुताबिक उन्होंने बिंदापुर इलाके से एक बुलेट चोरी की और फिर मोबाइल फोन झपटने लगे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से झपटमारी के दो और बाइक चोरी के एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें