फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद की सुरक्षा के लिए लिया हथियार, करने लगा झपटमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। रिश्तेदार की हत्या होने के बाद एक युवक अपनी जान बचाने के लिए परिचित के साथ रहने लगा और उसकी मदद से अपनी सुरक्षा के लिए पिस्टल का इंतजाम कर लिया, लेकिन हथियार मिलने के बाद वह परिचित के साथ मिलकर झपटमारी और वाहन चोरी को अंजाम देने लगा। पुलिस ने युवक को उसके परिचित के साथ रविवार को गिरफ्तार कर 14 वारदात सुलझाने का दावा किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल, कट्टा, एक कारतूस और दो स्कूटी बरामद की हैं। अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त पीके मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान जेजे कॉलोनी निवासी अरुण और विजय विहार निवासी रणधीर कुमार के रूप में हुई है। स्ट्रीट क्राइम को रोकने के लिए साउथ रोहिणी थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तलाशी अभियान में चोरी की स्कूटी पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से पिस्टल और कट्टा मिला।
पूछताछ में अरुण ने बताया कि वह डिलीवरी बॉय का काम करता था। मई में भारत नगर में उसके छोटे भाई ने फूफा की हत्या कर दी। उसके बाद से फुफेरा भाई उसके पूरे परिवार से बदला लेना चाहता है, इसलिए वह घर छोड़कर विजय विहार में रहने वाले परिचित रणधीर के साथ रहने लगा। अपनी सुरक्षा के लिए उसने रणधीर की मदद से पिस्टल का इंतजाम किया। इस बीच नौकरी छूट जाने की वजह से रणधीर के साथ झपटमारी और वाहन चोरी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें