फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कोरोना के 145 नए मामले आए सामने, दो मरीजों की मौत, 130 हुए ठीक

Tue, 23 Feb 2021 06:46 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरसः जांच के नमूने लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी है। सोमवार को कोरोना के 145 नए मामले सामने आए हैं, जबकि दो मरीजों की मौत हो गई। इस दिन की संक्रमण दर 0.25 फीसदी रही। 130 मरीज स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कुल संक्रमितों की संख्या 6,38,173 हो गई है। इनमें से 6,26,216 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से अबतक 10,903 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। दिल्ली में संक्रमण के फिलहाल 1054 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 405 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। 

होम आइसोलेशन में 472 रोगियों का इलाज चल रहा है। कोविड-19 केंद्रों में 32 मरीज भर्ती हैं। कोरोना से कुल संक्रमण दर घटकर 5.31 फीसदी है तो वहीं मृत्युदर 1.71 प्रतिशत है। अबतक 1 करोड़ 20 लाख 72 हजार लोगों की जांच की जा चुकी है। 
विज्ञापन


मंगलवार को 58,327 जांच हुई। इनमें 35,751 आरटी-पीसीआर और 22,576 एंटीजन प्रणाली से हुई। कंटेनमेंट जोन घटकर 639 हो गए हैं। दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए 5751 बेड उपलब्ध हैं। इनमें से 5346 खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें