फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: ट्रेड फेयर में बिजनेस डे का आज आखिरी दिन, कल से 80 रुपये में मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार से मेले में बढ़ेगी भीड़, करीब 30 हजार से ज्यादा आगंतुकों के पहुंचने की उम्मीद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला मंगलवार को बिजनेस डे से आगे बढ़कर आम लोगों के लिए पूरी तरह खुलने जा रहा है। टिकट दरें घटते ही बुधवार से मेले में भारी भीड़ की उम्मीद है। राज्यों की झलक, विदेशी स्टॉल और देशी उत्पादों की रौनक मेले को पहले ही दिन से आकर्षण का केंद्र बनाए हुए है।

ट्रेड फेयर में मंगलवार को बिजनेस डे का आखिरी दिन होगा। बुधवार से आम लोगों की एंट्री शुरू होगी, जिसके बाद भीड़ में इजाफा होने की उम्मीद है। बिजनेस डे में जो टिकट 500 रुपये में बिक रहे थे, वे सामान्य दिनों में 80 रुपये में मिलेंगे, जबकि शनिवार और रविवार को टिकट 150 रुपये का होगा। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। 27 नवंबर को आखिरी दिन होगा। सोमवार को बिजनेस डे के दौरान 5499 टिकट बिके लेकिन आईटीपीओ का कहना है कि आम दिनों में यह संख्या कई गुना बढ़ जाएगी। उम्मीद है कि बुधवार से रोजाना 30 हजार या इससे भी ज्यादा लोग मेले में पहुंच सकते हैं। दिल्ली का यह ट्रेड फेयर हर साल लाखों लोगों को आकर्षित करता है और राजधानी के सबसे लोकप्रिय मेलों में गिना जाता है।
विज्ञापन


भारतीय राज्यों के स्टॉलों पर ज्यादा भीड़
मेले में इस बार थाईलैंड, मलयेशिया, स्वीडन, दक्षिण कोरिया, तुर्किये, मिश्र, यूएई, ईरान, लेबनान और ट्यूनीशिया जैसे देशों ने अपने उत्पादों के साथ भागीदारी की है। विदेशी उत्पादों के बावजूद सबसे ज्यादा भीड़ भारतीय राज्यों के स्टॉलों पर नजर आ रही है, जहां देशी परिधान, हस्तशिल्प, हैंडलूम, कला और स्थानीय खान-पान लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन


मणिपुर का राज्यदिवस भी मनाया गया
सोमवार को मेले में मणिपुर का राज्यदिवस भी मनाया गया। एंफीथियेटर में मणिपुर के लोकगीत और नृत्यों की प्रस्तुति ने आगंतुकों का मन मोह लिया। कई लोग प्रदर्शन की धुन पर थिरकते भी दिखे। ट्रेड फेयर आयोजकों का कहना है कि आम दिनों की शुरुआत के साथ रंगत और बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें