फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज देरशाम फिर बरस सकते हैं मेघ

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मंगलवार देरशाम हुई बारिश से मिली राहत बुधवार को खत्म हो गई। दिन में सूरज के तेवर तल्ख रहे। इस वजह से दोपहर में गर्मी का अधिक अहसास किया गया। उधर, न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होने के कारण सूरज ढलने के बाद हल्की गर्मी महसूस की गई। बृहस्पतिवार को तेज हवा चलने के साथ मौसम करवट लेगा और देरशाम हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 अधिक 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम सामान्य से 4 अधिक 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 87 फीसदी व न्यूनतम 46 फीसदी रहा। वहीं, 24 घंटे के भीतर राजधानी में एक मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका 34.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, पीतमपुरा इलाके का अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। इसी के कारण मैदानी इलाकों में हल्की बारिश दर्ज हो रही है। इस पूरे सप्ताह इसका असर दिखेगा और तापमान इसी श्रेणी में बना रहेगा। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 34 तक पहुंचेगा। वहीं, बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान में कमी आएगी और यह 17 तक दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन

मौसम के करवट लेने के साथ दिल्ली-एनसीआर की हवा बुधवार को साफ होकर औसत श्रेणी में पहुंच गई। केवल गाजियाबाद व ग्रेटर नोएडा की हवा खराब श्रेणी में रही। इसके अगले 24 घंटे में हवा की गुणवत्ता फिर बिगड़ने की आशंका है। बृहस्पतिवार देर शाम बारिश की संभावना को देखते हुए इसमें सुधार के आसार हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 175 दर्ज किया गया। गाजियाबाद में यह 221 व ग्रेटर नोएडा में 239 के साथ खराब श्रेणी में रहा। सफर के अनुसार, पिछले 24 घंटे में हुई बारिश के कारण दिल्ली के वातावरण से प्रदूषक तत्व छंटे हैं। देर शाम हवा की रफ्तार बढ़ने व बारिश के कारण इसमें बदलाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें