फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi BJP : पानी से पकौड़े 'तलकर' पूर्व भाजपा पार्षद ने खोली अपनी ही पार्टी की पोल, दिल्ली दफ्तर पर गर्माया माहौल 

Fri, 20 May 2022 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

भाजपा कई दिन से आम आदमी पार्टी सरकार की विभिन्न मामलों में पोल खोलने में लगी हुई है मगर उत्तरी दिल्ली नगर निगम में पांच साल पहले पार्षद चुनी गई ज्योति रछौया ने उसी की पोल खोलने के लिए पार्टी कार्यालय पर तंबू गाड़ दिया।
विज्ञापन
पोल खोल प्रदर्शन... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली प्रदेश भाजपा के समक्ष बृहस्पतिवार को अजीब स्थिति पैदा हो गई। भाजपा कई दिन से आम आदमी पार्टी सरकार की विभिन्न मामलों में पोल खोलने में लगी हुई है मगर उत्तरी दिल्ली नगर निगम में पांच साल पहले पार्षद चुनी गई ज्योति रछौया ने उसी की पोल खोलने के लिए पार्टी कार्यालय पर तंबू गाड़ दिया। उन्होंने वहां पानी में पकौड़े बनाने का प्रयास करते हुए महंगाई को मुद्दा बनाकर अप्रत्यक्ष तौर पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। 

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा कार्यालय के समक्ष ज्योति रछौया ने कहा कि वह नांगलोई पार्षद की जिम्मेदारी से मुक्त हो गई है। अब उनके कोई कार्य नहीं है। इस कारण वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पकौड़ा बनाओ नीति से प्रभावित होकर उसे आगे बढ़ाने के लिए यहां पर पकौड़े बनाने आई है। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता से मांग की कि सेवानिवृत्त हुए सभी पार्षदों के लिए पकौड़ा बनाओ शिविर लगाया जाए। वे पकौड़े बेचकर अपनी आजीविका आसानी से चला सकेंगे।

ज्योति रछौया यहां पकौड़े बनाने के लिए तेल की बजाय पानी लेकर और एक छोटा सिलिंडर लाईं, इस सिलिंडर को ऊपर से काट रखा था और उसमें एक सुराख किया हुआ था। उन्होंने इस सुराख में एक पाइप ड्रेन के मेनहोल से जोड़ा। इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया कि तेल महंगा होने के कारण खरीदा नहीं जा सकता। इस कारण उन्होंने पानी में पकौड़े बनाने का निर्णय लिया, वहीं उन्होंने कहा कि गैस का सिलिंडर एक हजार रुपये का हो गया है और सिलिंडर पर सब्सिडी भी मिलनी बंद हो गई है। लिहाजा उन्होंने बायो गैस का उपयोग करने का निर्णय लिया, लेकिन ड्रेन से उन्हें बायोगैस नहीं मिली। इस कारण उन्होंने सिलिंडर के अंदर लकड़ी जलाकर पकौड़े बनाने की तैयारी की है।
विज्ञापन


हालांकि प्रदेश भाजपा कार्यालय के समक्ष करीब डेढ़ घंटे बाद उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें उनके साथ आए लोग आरएमएल अस्पताल ले गए। इस बीच प्रदेश भाजपा की शिकायत पर पार्टी कार्यालय के बाहर पुलिस आ गई और पुलिस ने सामान हटवाया। इससे पहले कई बार ज्योति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के खिलाफ कई पत्र लिख चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें