फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: गैंगवार में की गई टिल्लू गैंग के बदमाश की हत्या, जेल में बंद गोगी गैंग के बदमाशों के इशारे पर हुआ था कत्ल

Sun, 17 Oct 2021 07:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में टिल्लू गैंग के बदमाश की हत्या गोगी गैंग के बदमाशों ने की थी। पुलिस ने गोगी गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें साजिश करने वाले दो बदमाश भी हैं जो जेल में बंद थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में टिल्लू गैंग के बदमाश की हत्या गैंगवार में की गई थी। जेल में बंद बदमाशों के इशारे पर गोगी गैंग के बदमाशों ने हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए गोगी गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें साजिश करने वाले दो बदमाश भी हैं जो जेल में बंद थे।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान रोहिणी निवासी साहिल सोलंकी, विजय विहार निवासी नवीन शर्मा, शाहबाद डेयरी निवासी कपिल मान और गन्नौर सोनीपत हरियाणा निवासी रोहित राणा के रूप में हुई है।

पुलिस को 11 अक्तूबर को सेक्टर 16 मार्केट में एक युवक को गोली मारने की जानकारी मिली। घायल को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त गांव बोहर, रोहतक, हरियाणा निवासी दीपक उर्फ राधे के रूप में हुई। वह रोहिणी इलाके में रहता था। पुलिस को पता चला कि वह टिल्लू ताजपुरिया गैंग का बदमाश था।
विज्ञापन


जिले के स्पेशल स्टाफ ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें पता चला की वारदात में साहिल सोलंकी शामिल है। पुलिस ने उस पर निगरानी बढ़ाई और शुक्रवार को उसे रोहिणी से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि जेल में बंद कपिल मान और रोहित के निर्देश पर दीपक की हत्या की है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर विजय विहार से नवीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जेल में रहकर हत्या की साजिश रचने के आरोप में कपिल और रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें