फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tihar Jail: अच्छे आचरण करने वाले कैदी की समय से पहले होगी रिहाई, जेल अधीक्षक सूची कर रहे तैयार

Mon, 20 Jun 2022 10:04 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

अधिकारियों ने बताया कि समिति के सदस्य कैदियों की जानकारी हासिल करेंगे और फिर तय होगा कि किस कैदी को छोड़ा जाएगा। जेल के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि सभी जेल के अधीक्षकों को दोषी कैदियों की एक लिस्ट तैयार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिहाड़ जेल में रहने के दौरान अच्छा आचरण करने वाले कैदी की समय से पहले रिहाई होगी। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में यह फैसला लिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से घोषणा करने के बाद दिल्ली सरकार ने इस बाबत एक समिति गठित की है।

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि समिति के सदस्य कैदियों की जानकारी हासिल करेंगे और फिर तय होगा कि किस कैदी को छोड़ा जाएगा। जेल के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि सभी जेल के अधीक्षकों को दोषी कैदियों की एक लिस्ट तैयार करने के लिए कहा गया है।

कैदियों की उम्र, दोष, जेल में उस कैदी का आचरण और अन्य पहलूओं को ध्यान रखते हुए उनकी सूची तैयार करने के लिए कहा गया है। इन कैदियों के नाम को समिति के पास भेजा जाएगा। उसमें से चयनित कैदियों को 15 अगस्त को रिहा किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें