फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ जेल में कैदियों से मिलना बंद: अगले आदेश तक कैदी की परिवारवालों से मुलाकात पर रोक

Fri, 02 Apr 2021 08:15 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तिहाड़ जेल - फोटो : ANI
विज्ञापन
राजधानी में एक बार फिर कोरोना महामारी के पैर पसारने के कारण तिहाड़ जेल प्रशासन ने कैदियों की उनके परिवारवालों से मुलाकात करने पर पाबंदी लगा दी है। सोमवार से अगले आदेश तक यह पाबंदी लागू रहेगी। जेल प्रशासन अगले पंद्रह दिन में स्थिति की समीक्षा करेगा।
विज्ञापन


जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि दिल्ली के जेलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या न के बराबर है, लेकिन दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जेल प्रशासन ने एतियातन यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कैदियों की उनके कानूनी सलाहकारों के साथ बैठक कोविड नियमों का पालन करते हुए जारी रहेगा। परिवार वालों से बातचीत करने के लिए टेलीफोन की सुविधा और ई मुलाकात पहले की तरह नियमानुसार जारी है।

जेल अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार तक जेल में कुल 130 कैदी कोरोना संक्रमित हुए थे। जिसमें से 118 की तबियत ठीक हो गई। पिछले साल दो कैदियों की संक्रमण से मौत हो गई थी, जबकि दस कैदियों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 293 जेल कर्मी कोरोना संक्रमित हुए थे। सभी अब स्वस्थ हैं। अभी एक भी जेल कर्मी कोरोना संक्रमित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें