यलो लाइन के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक रखरखाव के कारण रविवार को मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहेंगी। सेवाएं शुरू होने से सुबह 6.30 बजे तक कश्मीरी गेट-राजीव चौक के बीच मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान चांदनी चौक, चावड़ी बाजार और नई दिल्ली सहित तीन मेट्रो स्टेशन सुबह 6.30 तक बंद रहेंगे। इसके बाद सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।
इस दौरान यात्रियों को वायलेट लाइन के जरिये राजीव चौक और कश्मीरी गेट के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान यात्रियों को कश्मीरी गेट पहुंचने के लिए केंद्रीय सचिवालय और मंडी हाउस से वायलेट लाइन की मेट्रो पर सफर कर सकते हैं। येलो लाइन के शेष हिस्से में समयपुर बादली से कश्मीरी गेट और राजीव चौक से हुडा सिटी सेंटर के बीच इस दौरान हर रविवार के लिए नियत समय सारिणी के मुताबिक मेट्रो उपलब्ध रहेंगी।