फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया कांड के तीन दोषी कल जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जघन्य निर्भया कांड के तीन दोषी मौत की सजा के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। जेल प्रशासन की ओर से मिले नोटिस के बाद अक्षय कुमार पुनर्विचार याचिका दायर करेगा, जबकि पवन और विनय क्यूरेटिव पिटीशन दायर कर सजा कम करने का अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन

जेल प्रशासन ने 29 अक्तूबर को जारी नोटिस में चारों दोषियों को आगाह किया था कि वे दया याचिका दायर करें, क्योंकि उनके पास केवल 4 नवंबर तक का समय है। वे याचिका नहीं देते तो जेल प्रशासन अदालत से डेथ वारंट निकालने का अनुरोध करेगा। अक्षय, पवन और विनय के वकील एपी सिंह ने बताया कि तीनों के परिजनों ने उनसे संपर्क किया है और इन्हें बचाने की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटिस ऐसे समय में जारी किया गया, जब कोर्ट में छुट्टी थी। उन्होंने बताया कि अक्षय के ससुर का बिहार में देहांत हो गया है। उसकी पत्नी सविता से बात हो गई है। वह सोमवार को दिल्ली पहुंचेगी। विनय के पिता हरेराम और पवन के पिता हीरालाल गुप्ता भी उनके संपर्क में हैं। विनय और पवन के पिता आरकेपुरम के रविदास कैंप में रहते हैं।
एपी सिंह ने बताया कि वह सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालेंगे। उन्होंने कहा कि पवन के जुवेनाइल संबंधी एक याचिका हाईकोर्ट में चल रही है। कानूनी जानकारों के मुताबिक, अदालत ने इनकी याचिका पर सुनवाई की मंजूरी दी तो मौत की सजा कुछ समय के लिए टल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें