फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: प्रतिबंधित सिगरेट बेचने वाले दो भाई समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने प्रतिबंधित सिगरेट बेचने वाले दो भाईयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिगरेट व एक इको स्पोर्ट्स कार ज़ब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों में एक प्रतिबंधित सिगरेट का सप्लायर औरंगजेब भी शामिल है। आरोपियों के खिलाफ धारा 7/20 कोटपा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि जांच में पता लगा कि कोटला मुबारकपुर क्षेत्र में खुदरा बाजारों में वितरण के लिए बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सिगरेट पहुंचाई जानी है। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर पंजाबी बाजार, कोटला मुबारकपुर में दुकान के सामने खड़े वाहन (इको स्पोर्ट्स) से 432 डंडे (प्रत्येक में 10 पैकेट) कुल 86,400 सिगरेट बरामद की। इसके बाद डिलीवरी ले रहे दिल्ली के पालम कॉलोनी निवासी दुकान मालिक विजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की जांच शुरू की गई। टीम ने विजय गुप्ता के भाई विकास गुप्ता को गिरफ्तार किया है। इसके बाद दिल्ली-6 निवासी औरंगजेब को गिरफ्तार किया गया। प्रतिबंधित सिगरेट की खेप औरंगजेब के पास आती थी। उसके पास से प्रतिबंधित सिगरेट के 100 पैकेट (2000 स्टिक) बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें