फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: प्रतिबंधित ई-सिगरेट की तस्करी में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस के एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट की अंतरराज्यीय तस्करी करने वाले नेटवर्क का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 300 ई-सिगरेट बरामद की गई हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक लोडिंग थ्री व्हीलर को भी जब्त किया है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि 27 नवंबर को एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड को प्रतिबंधित ई-सिगरेट की खेप ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर से सिंघु बॉर्डर की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर घेराबंदी कर दी। पुलिस ने लोडिंग थ्री व्हीलर को रोका और उसकी तलाशी ली। उसमें से 300 ई-सिगरेट मिलीं। पुलिस ने उसमें सवार तीन लोगों को पकड़ लिया। इनकी पहचान पश्चिम बंगाल निवासी मोहम्मद अजहर खान और सुजीत जायसवाल के रूप में हुई, तीसरा आरोपी सागर वजीरपुर का रहने वाला है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें