फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: नाबालिगों से छेड़छाड़...विरोध करने पर किशोरों ने की पिटाई, स्कूटी और बाइक को तोड़ा

Sat, 27 Dec 2025 11:39 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

शाहदरा के फर्श बाजार में नाबालिग लड़कों ने दो नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ की। विरोध पर लड़कियों और उनके भाइयों की पिटाई कर दी। इस दौरान आरोपियों ने स्कूटी और बाइक के साथ तोड़फोड़ भी की।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिला के फर्श बाजार इलाके में शनिवार शाम नाबालिग लड़कों के एक ग्रुप ने खूब बवाल काटा। दो नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ के बाद विरोध करने पर आरोपी लड़के ने दोनों लड़कियों की पिटाई कर दी। इन लड़कियों के नाबालिग भाई उनको बचाने के लिए आए तो आरोपियों ने उनकी भी जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने शोर शराबा कर पीड़ित लड़कों की एक स्कूटी और बाइक को तोड़ डाला। बाद में आरोपी देख लेने की धमकी देकर वहां से भाग गए। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग लड़कियों के दो चचेरे भाइयों को अस्पताल पहुंचाया। बाद में दोनों नाबालिग लड़कियों के बयान लेकर मामला दर्ज किया।

छानबीन के बाद पुलिस ने 16 से 17 साल के तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। इनके खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। पुलिस बाकी लड़कों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि शनिवार शाम 6:00 बजे फर्श बाजार थाना पुलिस को बिहारी कॉलोनी इलाके में छेड़छाड़ और मारपीट की एक कॉल मिली थी। पुलिस की टीम वहां पहुंची तो पता चला कि 17 साल का एक नाबालिग लड़का 16 और 14 साल की दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था।

विरोध करने पर आरोपी ने दोनों की पिटाई कर दी। दोनों ने शोर मचाया तो लड़कियों के दो नाबालिग भाई स्कूटी व बाइक से वहां पहुंचे। दोनों ने विरोध किया। इस पर आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। बाद में आरोपी ने कॉल कर अपने बाकी दोस्तों को वहां बुला लिया। आरोपियों ने खूब बवाल काटा।

इन लोगों ने पत्थर, डंडे और लोहे की रॉड से बाइक व स्कूटी को तोड़ दिया। बाद में आरोपी धमकी देकर वहां से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाकर पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कियों का बयान लिया। बाद में मामला दर्ज कर देर रात मुख्य आरोपी समेत तीन लड़कों को पकड़ लिया। पुलिस बाकी लड़कों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें