फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: युवक पर चाकू से हमले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित त्रिलोकपुरी इलाके में रंजिशन रोहित उर्फ चिंटू पर चाकू से हमले के मामले में तीन आरोपियों राजीव उर्फ खुशी, विजय और आकाश उर्फ तालीबान को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया, छानबीन में पता चला कि आरोपी राजीव के भाई निहाल से 12 सितंबर को रोहित का झगड़ा हुआ था। 13 सितंबर को रोहित अपने दोस्त शिवम और लकी के साथ 22 ब्लॉक के पार्क में मौजूद था। इस बीच चार आरोपी राजीव, विजय, आकाश और अनिकेत वहां पहुंचे। शिवम व लकी तो मौके से भाग गए, लेकिन आरोपियों ने रोहित को घेरकर कई चाकू मार दिए। आरोपी अनिकेत उर्फ शूटर अभी फरार है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें