फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: 1559 खोए व चोरी के मोबाइल लौटाए, एलजी ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय के आदर्श सभागार में आयोजित समारोह में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 1559 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए। इस अवसर पर उन्होंने 13 नेकदिल लोगों, जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। साथ ही, 22 पुलिस अधिकारियों को उनकी बहादुरी, करुणा और समर्पण के लिए सम्मानित किया। दिल्ली पुलिस ने वर्ष 2025 में अब तक 6432 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें से 3589 फोन उनके असली मालिकों को सौंपे जा चुके हैं। पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन रिकवरी की प्रक्रिया पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का समापन संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिणी रेंज) संजय जैन की तरफ से धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें