फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: राजधानी के दो जिलों में अब कोई कंटेनमेंट जोन नहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना के मिले 22 मामले, कोई मौत नहीं

Sun, 12 Sep 2021 09:14 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 14,38,233 हो गई है। इनमें से 14,12,760 स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा 25,083 है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के दो जिलों में अब कोई भी कंटेनमेंट जोन नहीं बचा है। पिछले साल जब दिल्ली सरकार ने रेड जोन बनाने शुरू किए थे। उसके बाद से ऐसा पहली बार है, जब इन जिलों में रेड जोन की संख्या शून्य हो गई हो।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस समय दिल्ली में कुल 94 रेड जोन हैं। इनमें उत्तर पूर्व व मध्य जिला में एक भी कंटेनमेंट जोन नहीं है। जबकि सबसे अधिक रेड जोन दक्षिणी दिल्ली में हैं। यहां पर सील क्षेत्र की संख्या 29 है। पश्चिम व शाहदरा जिले में 14-14 रेड जोन हैं।  

उत्तरी और नई दिल्ली जिला में 9-9, उत्तर पश्चिम में 13, दक्षिण पश्चिम 3, दक्षिण पूर्व में 2 और पूर्वी जिला में तीन कंटेनमेंट जोन है। इस साल अब तक 12 मार्च को सबसे कम 488 कंटेनमेंट जोन दर्ज किए गए थे। हालांकि, उस दिन भी किसी एक जिले में शून्य कंटेनमेंट जोन दर्ज नहीं था। इस लिहाज से देखें तो इस साल अब कंटेनमेंट जोन की संख्या सबसे कम है।  
विज्ञापन


पिछले तीन महीने में कंटेनमेंट जोन की संख्या में 48 हजार से अधिक की कमी आई है। इस साल दूसरी लहर के दौरान मई में रेड जोन 48,177 तक पहुंच गए थे। यह संख्या अब सिर्फ 94 रह गई है। कई दिनों से नहीं आए नए मामले तो खत्म किए रेड जोन स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इन दोनों जिलों में काफी लंबे समय से नए मामले नहीं आ रहे हैं। इससे चलते ही नए कंटेनमेंट जोन नहीं बनाए जा रहे हैं। पिछले दो महीने में रेड जोन लगातार कम किए जा रहे हैं। हालांकि, अगर किसी जिले में नए मामले आते रहेंगे तो वहां कंटेनमेंट जोन रहेंगे।

वहीं, राजधानी में रविवार को कोरोना संक्रमण के 22 नए मामले मिले, जबकि 44 मरीज स्वस्थ हुए। इस दिन मौत का आंकड़ा शून्य रहा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 14,38,233 हो गई है। इनमें से 14,12,760 स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा 25,083 है। फिलहाल 390 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 101 होम आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में 258 मरीज हैं। कोविड केयर केंद्रों में नौ रोगी भर्ती हैं। दिल्ली में कुल संक्रमण दर 5.43 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें