फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के हवलदार की बाइक चोर सरेराह लेकर उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नरेला औद्योगिक इलाके में बदमाश दिल्ली पुलिस के एक हवलदार की बाइक लेकर फरार हो गये। घटना के समय हवलदार ड्यूटी के बाद घर जा रहा था। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जगाराम (49) सपरिवार नरेला इलाके में रहता है और दिल्ली पुलिस में बतौर हवलदार कार्यरत है। दो दिन पहले रात में वह ड्यूटी करने के बाद अपने घर जा रहा था। अलीपुर से नरेला जाने वाले रास्ते में लघुशंका के लिए बाइक रोकी और बाइक से बिना चाबी निकाले चला गया। वहां दो युवक आये और उसकी बाइक लेकर फरार हो गये। पीड़ित ने तुरंत थाने जाकर घटना की जानकारी दी।
उसने बताया कि बाइक के हैंडिल पर उसका एक बैग था। जिसमें एटीएम, नकदी और अन्य कागजात थे। साथ ही बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की उम्र करीब 20 से 22 साल के बीच थी। पुलिस हुलिये के साथ साथ आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें