फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले शीशे लगी थार रोकने पर चालक ने सिपाही को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
काले शीशे लगी थार रोकने पर युवक ने सिपाही को पीटा
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केएन काटजू मार्ग इलाके में काले शीशे लगी थार जीप रोकने पर गाड़ी चला रहे युवक ने सिपाही की पिटाई कर दी। उसने सिपाही को फंसाने के लिए अपना सिर जीप के बोनट पर पटककर जख्मी कर लिया। हालांकि पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी सेक्टर 15 रोहिणी निवासी अक्षय है। दिल्ली पुलिस की छठी बटालियन में तैनात सिपाही जय प्रकाश व सुविंदर बृहस्पतिवार रात रोहिणी इलाके में गश्त कर रहे थे। रात में करीब 12 बजे मानव चौक के पास उन्हें एक थार जीप जाती दिखी, जिसके शीशे काले थे। उन्होंने रोकने के लिए इशारा किया किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस कर्मियों ने बैरीकेड लगाकर जीप को रोक लिया। पूछताछ करने पर युवक ने सिपाही के साथ हाथापाई की और वर्दी फाड़ दी। वह सिपाही को फंसाने की धमकी देते हुए जीप की बोनट पर अपना सिर पटकने लगा। इस बीच थाने से पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने बताया कि उसके पिता डाक्टर हैं, जो रोहिणी इलाके में क्लीनिक चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें