फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकंजा: जेल में बंद पति से मिलने के बहाने बुलाकर चोरी की आरोपी महिला को पकड़ा

Fri, 08 Apr 2022 05:08 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

पुलिस की टीम ने आरोपी महिला शकीला को दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने चोरी के कुछ जेवरात व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
Tihar Jail - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य जिला के चांदनी महल इलाके में एक डॉक्टर के घर से चोरी कर फरार चल रही महिला को पकड़ने के लिए पुलिस ने जेल में बंद उसके पति को झांसे में ले लिया। जमानत करवाने के लिए फोन करवाकर उसकी पत्नी को तिहाड़ जेल बुलवा लिया।

विज्ञापन


वहां पहले से तैयार पुलिस की टीम ने आरोपी महिला शकीला को दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने चोरी के कुछ जेवरात व अन्य सामान बरामद किया है। शकीला की रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि सीताराम बाजार, चांदनी महल निवासी महिला डॉ. एसएन अख्तर के घर से रानी ने लाखों रुपये के जेवरात और कैश चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन


महिला डॉक्टर ने बताया कि उनके यहां बिहार की रहने वाली नगमा नाम की महिला काम करती थी। उसे अचानक गांव जाना पड़ा। एक सप्ताह पूर्व वह रानी को काम पर रखवाकर चली गई। एक सप्ताह तक सब ठीक चला, लेकिन इसके बाद रानी डॉक्टर के घर से लाखों का माल लेकर भाग हो गई। 28 जुलाई 2021 को मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। लेकिन आरोपी रानी का सुराग नहीं मिला। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला अलग-अलग नाम बदलकर वारदात को अंजाम देती है। उसका पति राजा एक दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है। महिला पति के संपर्क में है। पुलिस ने महिला को पकड़ने के लिए चाल चली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें