गाजियाबाद स्टेशन यार्ड पर रोड ओवर ब्रिज निर्माण के लिए रेलवे ने पॉवर ब्लॉक करने का निर्णय लिया है। इस वजह से बृहस्पतिवार को कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहीं। कई रद्द रही तो तो कई परिवर्तित रूट से चली। ट्रेनों के निरस्त रहने से दिल्ली-गाजियाबाद रूट पर चलने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार को पावर ब्लॉक की वजह से मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 04183 टुंडला-दिल्ली जंक्शन, ट्रेन संख्या 04184 दिल्ली जंक्शन-टुंडला स्पेशल रद्द रही। इसी तरह नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू स्पेशल के रद्द रहने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
निर्माणकार्य की वजह से 8 व 11 अप्रैल को भी रेलवे ने पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। लिहाजा शुक्रवार व सोमवार को ट्रेन संख्या 04444 नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू स्पेशल रद्द रहेगी। वापसी दिशा की ट्रेन संख्या 04443 गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू स्पेशल भी रद्द रहेगी।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 04419 मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू स्पेशल साहिबाबाद स्टेशन से संचालित होगी। शुक्रवार को ट्रेन संख्या 14682 जलंधर सिटी-नई दिल्ली एक्सप्रेस को बरास्ता टपरी-शामली-तिलक ब्रिज-हजरत निजामुद्दीन के रास्ते चलेगी।
ट्रेन संख्या 14318 देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस को बरास्ता टपरी-शामली निजामुद्दीन होकर चलाया जाएगा। ट्रेन संख्या 12688 देहरादून-मदुरै एक्सप्रेस भी इसी रूट से चलेगी। ट्रेन संख्या 12419 लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 120 मिनट देरी से चलेगी। 11 अप्रैल को को भी गोमती एक्सप्रेस 105 मिनट देरी से चलेगी।
शुक्रवार को ट्रेन संख्या 15036 काठगोदाम-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस को मुरादाबाद मंडल पर 80 मिनट रोककर चलाया जायेगा। यह ट्रेन 11 अप्रैल को 90 मिनट देरी से संचालित होगी।
शनिवार को ट्रेन संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस को मुरादाबाद मंडल में 30 मिनट रोक कर चलाया जाएगा। 10 अप्रैल को चलने वाली ट्रेन संख्या 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को प्रयाग मंडल पर 65 मिनट रोक कर चलाया जाएगा।