फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने स्कूटी सवार की मदद से झपटमार को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में सोमवार शाम बाइक सवार एक बदमाश ने छात्रा का मोबाइल झपट लिया। छात्रा शोर मचाते हुए बदमाश के पीछे भागी। इस बीच पीछे से आए स्कूटी सवार युवक की मदद से छात्रा ने बदमाश को थोड़ी दूर जाकर धर दबोचा। पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसकी पहचान जगतपुरी निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक व छात्रा का मोबाइल बरामद कर लिया है। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, छात्रा हिमानी मलिक (23) मूलरूप से यूपी के शामली के कुडाना की निवासी है। वह दिल्ली में मानसरोवर पार्क इलाके में किराये पर रहती है। वह पुलिस में भर्ती के लिए प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रही है। सोमवार शाम को वह मेट्रो स्टेशन से निकलकर पैदल घर जा रही थी। इस बीच जीटी रोड पर अंडरपास के पास उनके किसी जानकार का फोन आ गया। हिमानी फोन सुनने लगी, इसी दौरान बाइक पर आए बदमाश ने हिमानी का मोबाइल झपट लिया और भागने लगा। हिमानी शोर मचाते हुए बदमाश के पीछे भागी।
पीछे स्कूटी से आ रहा एक युवक यह सब देख रहा था। उसने हिमानी को बिठाकर बदमाश के पीछे स्कूटी दौड़ा दी। कुछ ही दूर जाकर हिमानी व युवक ने बदमाश को पकड़ लिया। शोर-शराबा सुनकर वहां भीड़ जमा हो गई। बदमाश को पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें