फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोरी की सड़ी गली लाश बंद दुकान में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पिछले एक सप्ताह से लापता किशोरी की सड़ी गली लाश शनिवार दोपहर नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बंद दुकान के अंदर मिली। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की गई होगी।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब 14 वर्षीय किशोरी अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ नरेला औद्योगिक इलाके में रहती थी। 11 फरवरी को वह अचानक लापता हो गई थी। तलाशने के बाद किशोरी का पता नहीं चला तो 15 फरवरी को पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि किशोरी मानसिक रूप से कमजोर थी।
शनिवार सुबह पुलिस को एक बंद दुकान के अंदर से बदबू आने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान का शटर खोला तो उसके अंदर किशोरी की लाश सड़ी गली अवस्था में पड़ी मिली। पुलिस ने अपहरण और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस किशोरी के घर से लेकर दुकान तक लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें