फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: खान मार्केट को संवारने का काम इसी महीने से होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एनडीएमसी उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
खान मार्केट की तस्वीर बदलने की तैयारी है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने काम शुरू होने से पहले शनिवार को खान मार्केट पहुंचकर नागरिक सुविधाओं और सौंदर्यीकरण कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एनडीएमसी उपाध्यक्ष ने बाजार की स्थिति का जायजा लिया। मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि और पालिका परिषद के अधिकारियों की राय ली। दुकानदारों से भी संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और सुझावों पर चर्चा की। उन्होंने खान मार्केट के मुख्य प्रवेश द्वार और बैकलेन में सुधार और सौंदर्यीकरण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये काम इसी महीने शुरू कर तय समय में पूरे किए जाएं, ताकि बाजार में आने वाले लोगों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिल सके। ये नई दिल्ली का अहम व्यापारिक केंद्र है और यहां आने वाले लोगों की सुविधा एनडीएमसी की जिम्मेदारी है। स्वच्छता, आसान आवागमन और बेहतर शहरी वातावरण बनाए रखना परिषद की प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें