फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: ओटी की छत नहीं गिरी, सुरक्षा के तहत हटाया गया था ढीला प्लास्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन ने कहा- अस्पताल के पुराने भवनों के आधुनिकीकरण के लिए कई परियोजनाओं चल रहा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की छत गिरने की खबरों के बीच गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल ने स्पष्ट किया है कि अस्पताल के किसी भी ऑपरेशन थिएटर या अन्य हिस्से में छत या सीलिंग नहीं गिरी है। अस्पताल प्रशासन के अनुसारर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से नियमित रखरखाव और सुरक्षा के तहत निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर प्लास्टर ढीला मिला था, जिसे संभावित सुरक्षा जोखिम को देखते हुए नियंत्रित तरीके से हटाया गया। यह किसी भी प्रकार की संरचनात्मक क्षति या छत गिरने की घटना नहीं है।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि जीटीबी अस्पताल के पुराने भवनों के आधुनिकीकरण के लिए कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। आपातकालीन सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है, जहां 190 बेड और अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर उपलब्ध हैं। इसके अलावा 250 बेड के ट्रॉमा सेंटर का निर्माण भी किया जा रहा है, जिसमें नौ आधुनिक ऑपरेशन थिएटर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार, इमरजेंसी और ऑपरेशन थिएटर ब्लॉक के व्यापक नवीनीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। वार्ड-21 का नवीनीकरण पूरा हो गया है, जबकि नेत्र रोग वार्ड-15 का कार्य अंतिम चरण में है। साथ ही 16.6 करोड़ रुपये की लागत से वार्ड-17, डेंटिस्ट्री ओपीडी, रसोई, पुराने वार्ड ब्लॉक की खिड़कियों, फायर चेक डोर और पुराने लिफ्टों के उन्नयन का कार्य किया जाएगा। अस्पताल ने कहा कि मरीजों की सभी स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें