नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-23 थाना पुलिस ने 'ऑपरेशन मिलाप' के तहत तीन लापता बच्चों को बच्चों को ढूंढ कर उनके परिजनों को सौंपा। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया, 18 जुलाई को पोचनपुर की रिंकी ने तीन बच्चों के लापता होने की सूचना दी थी। उनके पांच से दस साल के बच्चे खेलने के लिए घर से निकले थे। पुलिस ने सभी थानों को बच्चों के गायब होने की सूचना दी। सीसीटीवी कैमरों की जांच और अन्य प्रयासों के बाद पुलिस ने तीनों बच्चों को होली चौक पोचनपुर से ढूंढ निकाला। ब्यूरो