फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलर को गोली मारकर भाग रहे बदमाश घर में घुसे, पुलिस उपायुक्त के सामने हुए पस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। तिलक नगर में लूटपाट का विरोध करने पर एक ज्वेलर को गोली मारकर भाग रहे बदमाश मध्य जिला पुलिस उपायुक्त की बहादुरी के सामने पस्त हो गए। पटेल नगर में पीछा कर रही पुलिस की जगुआर बाइक को टक्कर मारने के बाद बदमाश कार छोड़कर एक घर में घुस गए। मौके पर पहुंचकर जिला पुलिस उपायुक्त ने मोर्चा संभाला और बदमाशों को समर्पण करने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस उपायुक्त व उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मी ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे घबराए तीन बदमाश घर से निकलकर भागे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। बदमाशों की पहचान नजफगढ़ निवासी सचिन, जाकिर नगर निवासी शहजाद और अनस के रूप में हुई है। दो बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार शाम 6 बजे तिलक नगर में कार सवार पांच बदमाशों ने लूटपाट के मकसद से एक ज्वेलर की दुकान पर धावा बोल दिया। ज्वेलर चांद चड्ढा के विरोध करने पर एक बदमाश ने उसके पेट में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए, जिन्हें देखकर सभी बदमाश कार से पटेल नगर की ओर भागे। लोगों ने घायल ज्वेलर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।
इसी बीच सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बदमाशों की कार का नंबर वायरलेस के जरिये फ्लैैश कर दिया। जानकारी मिलने के बाद दिल्ली के सभी जिलों की पुलिस अलर्ट हो गई। पटेल नगर में जगुआर बाइक पर गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों ने कार देखकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने बाइक को कार से टक्कर मारी और फिर कार छोड़कर तीन बदमाश पटेल नगर के एक घर में घुस गए, जबकि दो फरार हो गए।
विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया उस समय पटेल नगर थाने में ही मौजूद थे। पुलिस उपायुक्त तुरंत उस घर के पास पहुंचे, जहां बदमाश घुसे थे। वहां पहुंचते ही पुलिस उपायुक्त ने बदमाशों को समर्पण करने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने गोली चला दी। जवाब में पुलिस उपायुक्त व उनके सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने दो फायर किए। साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों ने घर को चारों तरफ से घेर लिया। गोली चलते ही तीनों बदमाशों ने पीछे की तरफ से भागने की कोशिश की, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें