दिल्ली के यमुना विहार इलाके की रहने वाली दीपा का मोबाइल लूटना बदमाश को भारी पड़ गया। जैसे ही स्कूटी सवार बदमाश मोबाइल लूटकर वहां से भागने लगा तो दीपा ने बिना डरे ऑटो में बैठकर उसका पीछा किया और कुछ दूर जाकर उसे पकड़ लिया।
शाहदरा के जीटीबी एंक्लेव में एक बदमाश जांबाज दीपा का मोबाइल झपटने की गलती कर बैठा। स्कूटी सवार बदमाश वहां से भागने लगा। दीपा भी बिना डरे सड़क किनारे खड़े एक ऑटो में सवार हुई और उसमें बैठ गई। ऑटो चालक की मदद से दीपा ने बदमाश का पीछा किया और कुछ दूर जाकर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
इस दौरान गश्त कर रहे पुलिसकर्मी भी वहां आ गए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से दीपा का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया। आरोपी की पहचान अमन पांचाल (21) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दीपा परिवार के साथ यमुना विहार इलाके में रहती हैं। इनके परिवार में पति के अलावा 9 और छह साल के दो बेटे हैं। बृहस्पतिवार को वह अपने दोनों बेटों को लेकर तिहारपुर स्थित पूर्वी खेल परिसर के लिए पहुंची। यहां उनके दोनों बेटे तैरना सीख रहे हैं। दोनों को वहां छोड़ने के बाद उन्होंने ऑन लाइन ऑटो बुक करा दिया। खेल परिसर के गेट पर खड़े होकर वह ऑटो का इंतजार करने लगी। इस दौरान अचानक पीछे से आए बदमाश ने उनका मोबाइल झपट लिया और भागने लगा। दीपा ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बदमाश को पकड़ लिया।