फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप के चालक ने मासूम को कुचला, घायल को नोएडा के नाले में फेंका

Wed, 08 Jul 2020 05:41 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मयूर विहार इलाके में एक पिकअप चालक ने दस साल के बच्चे को कुचल दिया। आरोपी घायल बच्चे को अस्पताल ले जाने की बजाय गाड़ी में डालकर नोएडा सेक्टर-15 ले गया। वहां बच्चे को एक नाले में फेंककर फरार हो गया। बाद में एक चश्मदीद बच्चे की वजह से आरोपी पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी बिहार निवासी मदन गोपाल की पिकअप वैन भी जब्त कर ली है। नाले में बच्चे की तलाश जारी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 10 वर्षीय गफ्फार परिवार के साथ मयूर विहार फेज-1 स्थित यमुना खादर में रहता है। परिवार में पिता जुम्मन, मां शहनाज और बहन-भाई हैं। जुम्मन ठेली-रिक्शा चलाता है जबकि उसकी पत्नी घरों में काम कर परिवार को पाल रही है। रविवार शाम उनका बेटा गफ्फार लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इस पर परिजनों ने मयूर विहार थाना पुलिस को सूचना दी।

छानबीन के दौरान एक बच्चे ने पुलिस को बताया कि रविवार को एक पिकअप चालक ने गफ्फार को कुचल दिया था। इसके बाद वह उसे अपनी गाड़ी में डालकर ले गया। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मासूम को अस्पताल पहुंचाने की बजाए डर की वजह से नाले में फेंक आया था। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर नाले में मासूम को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें