उत्तर प्रदेश के ग्राम पंचायत चुनावों में इस्तेमाल के लिए लाई गई अवैध हथियारों की खेप दिल्ली में पकड़ी गई। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मूल रूप से बागपत के गांव पांची निवासी तस्कर सलीम (29) को दबोचकर चार पिस्टल व 39 कारतूस बरामद किए। पुलिस इससे पूछ रही है कि यूपी में ये हथियार कहां पहुंचाए जाने थे।
अपराध शाखा के अतिरिक्त आयुक्त शिबेश सिंह के अनुसार, एसीपी पंकज सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर सुनील तेवतिया, एसआई प्रियंका, एएसआई दानवीर की विशेष टीम के सिपाही गुरविंदर को मिली सूचना के बाद खजूरी पुश्ता रोड पर पावर हाउस के पास 8 अप्रैल को घेराबंदी की गई।
बुलेट मोटरसाइकिल पर आए सलीम को दबोचकर उसके कब्जे से .32 बोर की दो स्वचालित पिस्टल, .30 बोर की एक स्वचालित पिस्टल और तमंचा व 39 कारतूस बरामद किए गए। सलीम ने पूछताछ में कहा कि वह यूपी के चुनावों में इस्तेमाल के लिए अवैध हथियार लेकर आया था। इससे पहले वह दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को अवैध हथियार सप्लाई करता
पिता भी था हथियार तस्कर
सलीम पांचवीं तक पढ़ा है। जब वह स्कूल में था, तभी उसका परिवार बागपत से दिल्ली आ गया था। इसका पिता हसीम भी अवैध हथियार तस्कर था। उसके खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के 12 से अधिक मामले दर्ज थे। करीब नौ महीने पहले हसीम की मृत्य हो गई तो यह उसी की तरह अवैध हथियार सप्लाई करने लगा।