फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: राजधानी में संतोषजनक श्रेणी में हवा बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीपीसीबी का पूर्वानुमान, बृहस्पतिवार तक रहे यही स्थिति, 12 दिन से लाग साफ हवा में ले रहे सांस
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राजधानी में सोमवार को तेज हवाओं के साथ बारिश के चलते वायु प्रदूषण संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। ऐसे में 12 दिन से लोग साफ हवा में सांस ले रहे हैं। वहीं, सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 85 दर्ज किया गया। यह हवा की संतोषजनक श्रेणी है। इसमें रविवार की तुलना में 10 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार रहेगी। ऐसे में लोग साफ हवा में सांस लेंगे।


सोमवार को हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। मंगलवार को हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है। वहीं, बुधवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है। इसके अलावा बृहस्पतिवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 118 दर्ज किया गया, जोकि मध्यम श्रेणी है। वहीं, गाजियाबाद में एक्यूआई सबसे कम दर्ज हुआ। यहां सूचकांक 75 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। इसके अलावा गुरुग्राम में 104 और ग्रेटर नोएडा में 98 एक्यूआई दर्ज किया गया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें