नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में एक फैक्टरी में काम करने वाली 15 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप हैं कि मालिक ने देर रात तक काम के बहाने किशोरी को रोक लिया। इसके बाद नशीला पेय पदार्थ पिलाकर दो अन्य कर्मचारियों के साथ वारदात को अंजाम दिया।
घटना बुधवार की रात की है। शुक्रवार को पीड़िता की शिकायत पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। शिकायत के तीन घंटे के बाद ही पुलिस ने फैक्टरी मालिक और उसके दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।'
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टार्जन कॉलोनी टिकरी कैंप निवासी नरेंद्र, गौतम कॉलोनी नरेला निवासी मोहित और नरेला निवासी परविंदर के रूप में हुई है।