फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: हत्या के बाद आत्महत्या करने निकला था आरोपी, मंदिर के बाहर भीख मांगता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहमति संबंध में रहने वाली महिला की हत्या का मामला
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी ने बदला वेश
पुलिस ने आरोपी को दबोचा, हथौड़े से वार कर की थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गीता काॅलोनी इलाके में शक की वजह से एक युवक ने सहमति संबंध में रहने वाली महिला की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी खुद भी आत्महत्या करने की बात कर घर से निकल गया। पुलिस को भी उसकी आखिरी लोकेशन यमुना खादर, शांति वन के पास की मिली। आत्महत्या की आशंका जताकर पुलिस ने यमुना में सर्च ऑपरेशन चलवाने के अलावा आगरा तक उसकी तलाश की, लेकिन युवक का पता नहीं चला। अब करीब 12 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को यमुना बाजार के पास मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास भीख मांगते दबोच लिया। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपना वेश बदला हुआ था।
आरोपी की पहचान न्यू लाहौर शास्त्री नगर निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। इसके एक हाथ में कट का निशान मिला है। उस पर पट्टी बंधी हुई थी। दीपक ने दावा किया है कि उसने आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन वह हिम्मत नहीं जुटा पाया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा व अन्य सामान बरामद कर लिया है।शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि एक अगस्त को गीता कॉलोनी के न्यू लाहौर, शास्त्री नगर से एक युवक ने अपनी बहन की हत्या की सूचना दी थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वहां पूजा नामक महिला का शव बरामद हुआ। पूजा अपने बेटे दावेश उर्फ हरी (16) के साथ अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रहती थी। वारदात के बाद से पूजा का पार्टनर मौके से फरार था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि वर्ष 2016 से पूजा दीपक कुमार नामक ऑटो चालक के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। 25 जुलाई से झगड़ा होने के बाद दीपक नजफगढ़ जाकर रहने लगा था। पुलिस की टीम वहां पहुंची तो एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। नोट में दीपक ने लिखा कि शक की वजह से उसने पूजा की हत्या कर दी, अब वह भी आत्महत्या करने जा रहा है। पुलिस ने दीपक की बहन से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसके भाई ने उसे कॉल कर आत्महत्या की बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना बाजार के रैन बसेरे से मिला सुराग
पुलिस टीम यमुना खादर पहुंची और दीपक की तलाश की। इसके बाद एक टीम को आगरा भी भेजा गया। वहां यमुना में मिले लावारिस शवों की भी पड़ताल की गई, लेकिन दीपक से मिलता-जुलता शव नहीं मिला। पुलिस ने रैन बसेरों, बस अड्डे, मंदिर, गुरुद्वारा, और दूसरी जगहों पर दीपक की तलाश जारी रखी। इस बीच 12 अगस्त को यमुना बाजार के एक रैन बसेरे से दीपक का सुराग मिला। एक व्यक्ति ने उसकी पहचान की। उसने बताया कि दीपक यही रह रहा है और वह हनुमान मंदिर के बाहर भीख मांगता है। पुलिस ने आरोपी को यमुना बाजार से दबोच लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें