फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: लालकिले पर आतंकी हमले की फिर मिली सूचना, पतंग और ड्रोन उड़ाने पर लगी रोक

Tue, 13 Aug 2019 07:38 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • खुफिया विभाग के अनुसार दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस और उसके बाद हो सकता है आतंकी हमला
  • हमले के लिए सरकारी वाहन का इस्तेमाल कर सकते हैं जम्मू-कश्मीर से 370 हटने से बौखलाए आतंकी
  • लालकिले की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए, दिल्ली पुलिस आयुक्त ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर व उसके बाद आतंकी हमले के इनपुट्स एक बार फिर मिले हैं। खुफिया विभाग से दिल्ली पुलिस को दिए गए इनपुट्स में कहा गया है कि आतंकी जम्मू कश्मीर से 370 हटने से बौखलाए हुए हैं और दिल्ली में आतंकी हमला कर सकते हैं। आतंकी हमले के लिए किसी सरकारी वाहन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आतंकी हमले के इनपुट्स मिलने के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लालकिले की सुरक्षा को चाक चौबंद कर दिया गया है। लालकिले की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।  
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक सीनियर पुलिस अधिकारी के अनुसार खुफिया विभाग से मिले इनपुट्स के बारे में जिला डीसीपी को बता दिया गया है। जिला डीसीपी ने सबडिवीजन एसीपी व थानाध्यक्षों को बता दिया गया है। थानाध्यक्षों ने अपने स्टाफ को ब्रीफ कर दिया है। हमले के इनपुट्स को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और जगह-जगह पिकेट लगाकर चेकिंग शुरू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने रविवार को जनरल गश्त बुलाई थी और खुद गश्त के लिए निकले थे। पुलिस आयुक्त ने कई जगहों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

उत्तरी जिले की डीसीपी नूपुर प्रसाद ने सोमवार को मीडिया को बताया कि 15 अगस्त को देखते हुए लालकिले की सुरक्षा को पुख्ता किया गया है। लालकिले की सुरक्षा के लिए मचान बनाए गए हैं। बहुत सारे चेक पाइंट बनाए गए हैं। स्थानीय पुलिस के अलावा सुरक्षा यूनिट, एनएसजी, एसपीजी व सेना के जवान तैनात रहेंगे। लालकिले की निगरानी के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लालकिले के आस-पास करीब 800 कैमरे लगाए गए हैं। चेहरे को पढ़ने वाले साफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया जा रहा है।  
विज्ञापन


पतंग और ड्रोन पर लगी रोक 
उत्तरी जिला डीसीपी नूपुर प्रसाद ने बताया कि लालकिले के आसपास व दिल्ली में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। ड्रोन के साथ-साथ पतंग उड़ाने पर भी रोक रहेगी। लालकिले के कार्यक्रम के दौरान सुबह 7:30 बजे से लेकर 8:30 बजे तक पतंग उड़ाने पर रोक रहेगी। लालकिले की सुरक्षा में 10 कंपनियां तैनात की गई हैं। पांच किलोमीटर तक की रेंज के एचडी कैमरे लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें