Terror Plot : पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों के साथ-साथ नोट भी भेजे जा रहे हैं। भारत में हिंदू व आरएसएस नेताओं की हत्या के लिए हथियारों के साथ ड्रोन से नोट भी भेजे गए थे। ये खुलासा आईएसआई समर्थित खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के बरेली, यूपी से गिरफ्तार गुर्गे कवर रणदीप सिंह उर्फ एसके खरौद ने पूछताछ में किया है।
पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों के साथ-साथ नोट भी भेजे जा रहे हैं। भारत में हिंदू व आरएसएस नेताओं की हत्या के लिए हथियारों के साथ ड्रोन से नोट भी भेजे गए थे। ड्रोन से हथियार व पैसे तरणतारण, पंजाब में गिराए थे। ये खुलासा आईएसआई समर्थित खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के बरेली, यूपी से गिरफ्तार गुर्गे कवर रणदीप सिंह उर्फ एसके खरौद ने पूछताछ में किया है। एसके खरौद के मोबाइल से ऐसे सबूत मिले हैं, जिससे ये साबित होता है कि वह पाकिस्तान में बैठे हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के सीधे संपर्क में था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कवर रणदीप सिंह उर्फ एसके खरौद को दस दिन के पुलिस रिमांड पर ले रखा है। आरोपी का रिमांड सोमवार को खत्म हो रहा है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। स्पेशल सेल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिंदू व आरएसएस नेताओं की हत्या के लिए एसके खरौद को रिंदा ने फिलहाल दो लाख रुपये भिजवाए थे। ये पैसे उसके खर्चे के लिए दिए गए थे।
वारदातों को अंजाम देने के लिए बाद उसे और रकम भिजवानी थी। एसके खरौद ने पूछताछ में बताया कि उसकी रिंदा से बात हुई थी। रिंदा ने उसे बताया कि वह पाकिस्तान से ड्रोन से हथियार व पैसे भिजवा रहा है। इन पैसे व हथियारों को वह तरण-तारण में गिरवा देगा। वहां से उसका दूसरा साथी उठाएगा।
विज्ञापन
एसके खरौद ने ये भी बताया कि पाकिस्तान से हथियार भारी मात्रा में आए थे। पंजाब में ये हथियार कई लोगों को बांटे गए थे। उसे एक व्यक्ति ने मोहाली में हथियार व दो लाख दिए थे। हालांकि वह इस व्यक्ति के बारे में नहीं जानता है। रिंदा ने ही उससे मिलने के लिए बोला था। इसके अलावा एसके खरौद के पास से दो मोबाइल मिले है। दोनों की स्मार्ट फोन हैं। इन फोन में वह शाहबाद, कुरूक्षेत्र से लिए गए सिम कार्ड चला रहा था। दोनों की सिम कार्ड फर्जी नाम व पते से लिए एसके खरौद ने ही लिए थे।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह रिंदा से हर रोज बात करता था। वह एक दिन में रिंदा से दो से तीन कॉल कर लेता था। वह रिंदा से व्हाट्सएप कॉल करता था। आरोपी के मोबाइल की लॉगबुक में रिंदा की की गई कॉल की जानकारी मिली है। आरोपी एसके खरौद इन कॉल को डिलीट नहीं कर पाया था। हालांकि वह रिंदा को व्हाट्सएप कॉल कर डिलीट कर देता था।