फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंघु बॉर्डर पर किसानों के लिए बनेगा अस्थायी अस्पताल, आज से मिलेगी ईसीजी की सुविधा

Wed, 06 Jan 2021 01:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सिंघु बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों की सुविधा के लिए एक स्वयंसेवी संस्था की ओर से दो बेड वाले अस्थायी अस्पताल की शुरुआत करने की योजना बनाई जा रही है। 30 नवंबर को बॉर्डर पर लाइफकेयर फाउंडेशन की ओर से मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया था। फार्मासिस्ट सादिक मोहम्मद ने बताया कि बारिश की वजह से शुरुआत में देरी हुई, पहले बुधवार से अस्थायी अस्पताल की शुरुआत की तैयारी थी।

विज्ञापन


सादिक ने बताया कि हमारा टेंट लीक होने लगा, इसलिए पहले टेंट को वाटरप्रूफ बनाएंगे, ताकि अस्पताल में मरीजों को बारिश की वजह से परेशानियों का सामना न करना पड़े। अस्पताल में फार्मासिस्ट, तकनीकी सहायकों सहित आठ स्वयंसेवक मोहाली से सिंघु बॉर्डर पर पहुंचे हैं। इनमें से पांच टेंट में सोते हैं, जबकि तीन स्वयंसेवक नजदीकी पीजी में रहते हैं।

स्वयंसेवक अवतार सिंह ने बताया कि बुधवार से कैंप में ईसीजी की सुविधा मिलेगी। हालांकि उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि बारिश की वजह से दवाइयों के छह बॉक्स खराब हो गए हैं, लेकिन बेहतर वाटरप्रूफिंग के बाद ईसीजी की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


स्वयंसेवकों ने बताया कि हृदय संबंधी परेशानी के साथ मंगलवार को पांच-छह मरीज पहुंचे, इसलिए उन्हें देखते हुए ईसीजी की सुविधा सबसे पहले शुरू की जाएगी। स्वयंसेवेकों ने सरकार से आग्रह किया है कि अगर कोई गंभीर मरीज पहुंचता है तो तत्काल नजदीकी अस्पताल सहयोग करें, ताकि लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।

दो बिस्तरों वाला अस्पताल 24 घंटे काम करेगा, जहां दो डॉक्टर मरीजों की निगरानी करेंगे। सादिक ने कहा कि अस्पताल में शुरुआत में एक ही मरीज को भर्ती किया जाएगा, अगर कोई गंभीर है तो उसके उपचार के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी ताकि परेशानी न आए। सादिक ने बताया कि 40 प्रतिशत लोग आसपास के क्षेत्रों में काम करने या रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें