फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नेचर ब्रिज से छलांग लगा किशोरी ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज से सोमवार सुबह एक किशोरी ने छलांग लगा दी। जिस जगह छलांग लगाई, वहां पानी नहीं था। हादसे में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे कश्मीरी गेट स्थित ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। परिजनों ने पड़ोस के एक युवक पर किशोरी को अगवा करने का आरोप लगाया है। हर्ष विहार थाना पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पुलिस ने युवक के परिवार से पूछताछ नहीं की। पुलिस ने किशोरी को ढूंढने का प्रयास भी नहीं किया था। उत्तर-पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच कराने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

किशोरी शालू (15) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ हर्ष विहार में रहती थी। परिवार में माता-पिता के अलावा चार बहनें व एक भाई है। शालू दसवीं कक्षा की छात्रा थी। भाई ने बताया कि शुक्रवार शाम 7.30 बजे शालू घर से कहीं चली गई। परिजनों ने उसकी तलाश की। परिवार को पता चला कि शालू के साथ ही पड़ोस का एक युवक भी गायब है। युवक के परिवार से पूछने पर उन्होंने उसके गुजरात जाने की बात कही। युवक का मोबाइल नंबर बंद था। परिजनों ने रातभर शालू की तलाश की। इसके बाद शनिवार को हर्ष विहार थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। परिजनों ने पड़ोसी युवक पर शक जाहिर किया। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने युवक के परिवार से कोई पूछताछ नहीं की। इस बीच सोमवार सुबह सैर करने पहुंचे कुछ युवकों ने एक लड़की के सिग्नेचर ब्रिज से कूदने की जानकारी पुलिस को दी। उसकी पहचान शालू के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें