फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: पड़ोस में रहने वाले शिक्षक ने नौवीं की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार...

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोस में रहने वाले शिक्षक ने नौवीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन

-दक्षिण दिल्ली के संगम विहार की वारदात, पढ़ाई में मदद के बहाने आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम, पीड़िता पढ़ाई में मदद मांगने व आरोपी से रजिस्टर लेने पहुंंची थी
-जान से मारने की भी धमकी, आरोपी एमसीडी के स्कूल में संविदा शिक्षक, कोर्ट में पेश कर आरोपी को भेजा गया जेल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में एमसीडी स्कूल के संविदा शिक्षक ने नौवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता बुरी तरह डर गई और अपने घर नहीं पहुंची। बेटी के गायब होने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। देर रात डरी सहमी छात्रा संगम विहार डिपो के पास से मिली। बातचीत की गई तो सारी हकीकत परिजनों को पता चली। मेडिकल व बयान के बाद पुलिस ने पॉक्सो व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक राजकंवर पाल (26) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है,।जहां से उसे जेल भेज दिया गया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि पढ़ाई में दिक्कत होने पर छात्रा आरोपी के पास मदद के लिए पहुंची थी। आरोपी ने उसे रजिस्टर देने के बहाने अपने कमरे पर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 15 वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के साथ करीब 10 साल से किराए के मकान में संगम विहार इलाके में रहती है। पिता एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। छात्रा पास के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। फिलहाल स्कूल में गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं। आरोपी उसके घर से चंद कदमों की दूरी पर रहता है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया, उसे स्कूल का काम करने के लिए एक रजिस्टर चाहिए था। इसके अलावा उसे पढ़ाई में कुछ दिक्कत भी हो रही थी। पीड़िता अपनी सहेली के पास पहुंची तो उसने आरोपी टीचर के बारे में बताया कि वह उसकी मदद कर देगा।
विज्ञापन

16 मई की शाम को पीड़िता आरोपी के कमरे पर पहुंची तो आरोपी ने उसे मदद करने के अलावा रजिस्टर देने की बात की। इसके बाद आरोपी उसे अपने कमरे में अंदर ले गया और वारदात को अंजाम दिया। बाद में पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर वापस भेज दिया। पीड़िता के घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी सहेली के पास पहुंचे तो उसने बताया कि अभी थोड़ी देर पहले वह यहां से निकली है। देर रात को पिता को बेटी संगम विहार डिपो के पास मिली।
पवारदात के बाद से छात्रा बुरी तरह सदमे में है। पुलिस उसकी काउंसलिंग कराकर हालात सामान्य करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें