फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट की झंझट होगी खत्म: मेट्रो के बाद DTC बसों में NCMC कार्ड से कर सकेंगे यात्रा; लागू होगी ये व्यवस्था

Wed, 27 Sep 2023 06:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली की बसों में सरकार जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन (ईटीएम) का उपयोग करने जा रही है। साथ ही यात्री नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड से यात्री भुगतान कर सकेंगे। अभी 70 फीसदी से अधिक क्लस्टर बसों में ईटीएम व्यवस्था है। वहीं 40 लाख से अधिक लोग बस से सफर करते हैं। 
विज्ञापन
डीटीसी बस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बस से सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन (ईटीएम) का उपयोग जल्द शुरू किया जाएगा। इससे यात्री आसानी से अपनी यात्रा के लिए टिकट ले सकेंगे। इस व्यवस्था के लागू होने से बसों में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) सुविधा लागू करने में मदद मिलेगी। ऐसे में बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट लेने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। 

विज्ञापन

इसके अलावा मोबाइल एप से ऑनलाइन टिकट और रियायती दैनिक व मासिक पास की खरीद को भी इसमें शामिल किया गया है। ईटीएम मशीन पिंक टिकट भी जारी करेगी। जिससे महिलाएं अपने गंतव्य तक निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

मौजूदा समय में डीटीसी बसों के अंदर ईटीएम नहीं लगे हैं। यहां अभी पेपर टिकटिंग व्यवस्था है। इसके साथ ही क्लस्टर बसों में करीब 70 फीसदी से अधिक ईटीएम व्यवस्था है। इस साल के अंत तक बसों में ईटीएम से टिकटिंग सुविधा शुरू करने का लक्ष्य रखा है। डीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसे लेकर टेंडर जारी किया गया था। इस लेकर तैयारियां शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था का जल्द ही यात्री सुविधा ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि एनसीएमसी को लागू करने में यह व्यवस्था सुविधा देगी।

अभी यह सुविधा केवल मेट्रो में
ऐसे में यात्रियों को अलग से स्मार्ट कार्ड रखने और पेपर टिकट लेने की भी जरूरत नहीं है। अभी तक यह सुविधा केवल मेट्रो में ही उपलब्ध है। इसे लेकर परिवहन विभाग भी तेजी से कार्य कर रहा है। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस पर लंबी योजना बनाई गई है। जिसके तहत इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल सरकार इस योजना को बसों में लागू करेगी। इसके बाद ऑटो व टैक्सी में लागू किया जाएगा। इससे यात्रियों को अलग-अलग सार्वजनिक वाहन से यात्रा करने में आसानी होगी।
 
विज्ञापन

करीब 8000 बसे हैं
डीटीसी और क्लस्टर बसों की संख्या 8 हजार करीब हैं। इसमें 800 इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं। बसों में प्रतिदिन औसतन 40 लाख से अधिक लोग सफर करते हैं। कुल में करीब 35 प्रतिशत महिलाएं यात्रा करती हैं। बता दें महिलाओं के लिए बस सेवा निशुल्क हैं। ऐसे में रोजाना 25 लाख से अधिक लोग रुपये देकर टिकट खरीदते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें