सिम्बायोसिस सेंटर फॉर मैनेजमेंट एंड ह्यूमन रिसोर्स डेवलेपमेंट (एससीएमएचआरडी) पुणे का वार्षिक कॉरपोरेट और सांस्कृतिक महोत्सव ‘नीव’ शुक्रवार से शुरू हो रहा है। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में देश के 40 से ज्यादा कॉलेजों के 15000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। अमर उजाला ऑनलाइन आयोजित हो रहे देश के इस तीसरे सबसे बड़े बी-स्कूल मेले का मीडिया पार्टनर है।
सात से नौ जनवरी तक चलने वाले उत्सव ‘नीव’ (एनईईवी) में ज्ञान और जज्बात का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। ‘नीव’ इस बार 28वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। पिछले साल अक्तूबर में अभिनेत्री भूमिका चावला और कॉमेडियन सुमित सौरव की मौजूदगी में ‘कन्वर्जेंस’ नाम से इस उत्सव की थीम लांच की गई थी।
‘नीव’ 30 कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का ऐसा अनोखा संगम है जिसमें प्रमुख औद्योगिक संगठनों और कई उद्योगों के जाने-माने विशेषज्ञ हिस्सेदारी करेंगे। इसमें कारोबारी, खेल और सांस्कृतिक आयोजनों की शृंखला बहुत खास होगी। ‘नीव’ का मुख्य आकर्षण है देशभर में सर्वोत्तम विद्यार्थी-प्रबंधक की तलाश। कड़े मुकाबले में चुने गए विजेता को किसी बिजनेस स्कूल की ओर से दिया जाने वाला सबसे बड़ा नकद पुरस्कार मिलेगा।
‘अटलांटिस डायरीज’ में शेफ रनवीर बजाज, मेजर वंदना शर्मा, अभिनेता रोनित रॉय जैसी विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां छात्र-छात्राओं को उपयोगी सलाह देने के साथ अपने अनुभव शेयर करेंगे। कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट
https://neev.scmhrd.edu/ पर जाएं।