बीते गुरुवार को सीएम नीतीश को लिखी चिट्टी में स्वाति मालीवाल ने इस मामले में कड़ी जांच का आग्रह किया है और राज्य सरकार से पीड़िता को कानून मदद मिलनी चाहिए साथ ही मुआवजा भी दें। मालीवाल ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग इस घटना के संबंध में शिकायत मिली।
आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि इस हृदय-विदारक घटना से बच्ची को गहरा सदमा पहुंचा है। बच्ची ने दो वर्षों में जो आघात झेला है, वह शब्दों से परे है और इसे ठीक होने में पूरी जिंदगी लग सकती है। सरकार को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए और बच्ची को न्याय व पुनर्वास सुनिश्चित करना चाहिए। साथ ही उन्होंने बच्ची को इस आघात से उबरने में मदद करने के लिए मुआवजे की मांग की।
चिट्ठी में उन्होंने कहा कि आरोप है कि स्कूल प्रबंधक का 30 साल का बेटा बीते दो साल से लगातार स्कूल के अंदर लड़की के साथ यौन उत्पीड़न कर रहा था। यह भी आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता का वीडियो बनाया था और उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था।